एच5एन1 क्या है | Bird Flu बर्ड फ्लू होता क्या है? | लक्षण और इलाज क्या है? | ​बर्ड फ्लू से बचाव कैसे करे?

इस करोना जैसी महामारी के बिच जहाँ  लोग  पहले  से ही अपनी  रोजाना ज़िन्दगी भय  में जी रहें  हैं इसी बिच बर्ड फ़्लू के रूप में नया खतरा नज़र आया है| अभी तक बर्ड फ्लू  की अधिक  मात्रा  में पुष्टि की जा चुकी है जैसे मध्यप्रदेश, राजस्थान, केरल और हिमाचल प्रदेश राज्यो में | ऐसे में लोगो के मन में उठने वाला सबसे बड़ा सवाल यही है बर्ड फ्लू होता क्या है ? What is Bird Flu? बर्ड फ्लू का कोई ईलाज है ? बर्ड फ्लू के लक्षण क्या क्या है ?


बर्ड फ्लू महामारी कब थी?

इस वायरस का पता पहली बार 1996 में चीन में भूगर्भ में लगा था। एशियाई H5N1 पहली बार मनुष्यों में 1997 में हांगकांग में एक मुर्गी के प्रकोप के दौरान पाया गया था और तब से अफ्रीका, एशिया, यूरोप और मध्य पूर्व में 50 से अधिक देशों में मुर्गी और जंगली पक्षियों का पता चला है।


बर्ड  फ्लू यानि H5N1 के लगभग सभी केस वायरस से संक्रमि जीवित या मृत पक्षियों के संपर्क में आने से फैलता  है। इसके अलावा बर्ड फ्लू से दूषित वातावरण के संपर्क में आने से भी बर्ड फ्लू का खतरा बढ़  जाता  है। हालांकि, यह इतनी आसानी से मनुष्यों को संक्रमित नहीं करता, लेकिन इस वायरस से बचके  रहने की काफी आवश्यकता  है क्योंकि यह वायरस काफी खतरनाक और जानलेवा होता सकता है।

bird flu
Bird Flu in India

बर्ड फ्लू का इलाज क्या है?

ज़्यदातर मामलों में देखा जाए, तो इंसानो में बर्ड फ्लू एक जानलेवा  समस्या बनकर उभरता है, जिसका इलाज किसी भी हालत में घरेलु उपचार से सम्भव नहीं है। बर्ड फ्लू होने पर अस्पताल में जल्द  से जल्द  इसका इलाज कराना बेहद जरूरी है। ज्यादातर पुष्टित मामलों में आईसीयू की जरुरत होती है। क्योंकि, व्यक्ति को सांस लेने में कठिनाई  होने लगती है। बर्ड फ्लू के इलाज में आमतौर पर एंटीवायरल ओसेल्टामिविर दिया जाता है।


क्या बर्ड फ़्लू के कुछ लक्षण कोरोना वायरस की तरह हैं?

बर्ड फ्लू (Bird Flu in India) से बचके  रहने और समय पर  इलाज करवाना सबसे जरूरी है क्यूंकि  समय पर इसके लक्षणों को पहचानना बहुत जरूरी है। इसके मुख्य लक्षण में बुखार आना, बैचेनी होना, शर और शरीर में दर्द होना, सर्दी और गले में खराश होने जैसी परेशानिया बर्ड फ्लू के शुरुआती लक्षणों में से एक हैं। अधिकतर पेट दर्द की समस्या, सीने में दर्द और पेट संबंधी समस्याएं जैसे दस्त की समस्या भी हो सकती है। अगर आपको कुछ ऐसी समस्याएं समझ आती हैं तो अपना टेस्ट जरूर कराएं। गंभीर लक्षणों में सांस लेने में दिक्कत और निमोनिया जैसी समस्या के पीछे का कारण बर्ड फ्लू हो सकता है। 


​बर्ड फ्लू से बचाव कैसे करे?

फ्लू से बचने का सबसे आसान और सबसे अच्छा तरीका है अपनी स्वच्छता का ध्यान रखना।

अपने हाथों को नियमित रूप से धोएं, जैसा कि आप इन दिनों कोरोनवीरस के लिए कर रहे हैं।

खांसते, छींकते समय मास्क पहनें।

कुछ समय पक्षियों से दूर रहें।

यदि आप पक्षी रखते हैं, तो उनके पिंजरे से दूर रहें।

यदि पक्षी ने आपके घर के पास एक घोंसला बनाया है, तो उसे हटा दें।

Comments